संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकार ने कुछ समय पहले ही कलायत विधानसभा की 11 सड़कों के लिए 21 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद अभी हाल ही में कई गांवों में आज भी सड़कों की स्थिति बदहाल है। पिछले कुछ समय से कैथल असंध रोड पर देबवन कैंची से जाखौली तक पूरी सड़क टूटी पड़ी है।
करीब दो पहले ही देबवन से सौंगल जाने वाली सड़क को इसी योजना के तहत बनाया गया था। पहले भी इस सड़क पर निर्माण कार्य होने के चलते कैथल असंध रोड के सभी बड़े यातायात के साधन इस मार्ग पर चलने वाली बसें भी इसी रोड से जाती थी। जिसके चलते यह सड़क कुछ समय बाद ही टूट गई थी। अब भी इस सड़क को नई बनाने के बजाय सिर्फ पेंच वर्क का ही काम किया जा रहा है। ऐसे में पिछले कुछ समय से इसका निर्माण कार्य नहीं हो पाया जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दी थी 21 करोड़ की सड़कों के निर्माण की मंजूरी ः पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलायत विधानसभा की जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। पिछले कुछ समय पहले टेंडर लगाने का काम भी शुरू करा दिया था। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पाया है।
इन सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों को शीघ्र इन विकास परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरी करते हुए टेंडर करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का शीघ्र निर्माण करवाया जाएगा, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी का निवारण किया जा सके। - राजकुमार एक्सईन लोक व सड़क निर्माण विभाग, कैथल।