संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में लगातार बदलाव होने के बाद डेंगू का खतरा बढ़ा है। इसके तहत अब स्वास्थ्य विभाग ने शहर सहित पूरे जिले में एंटी लारवा गतिविधि को तेज कर दिया है। इसके तहत जिले में 277 गांवों में 282 टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के कई कॉलोनियों में एंटी लारवा गतिविधि के तहत तहत दवा डाली।
इस दौरान टीम ने चंदाना गेट, प्रताप गेट, पार्क रोड और डोगरा गेट पर जांच की। अब तहत विभाग की टीमें जिले में करीब दो लाख घरों का सर्वे कर चुकी हैं। इसके तहत दो हजार से अधिक जगहों पर लारवा मिला है। वहीं, अब तक जिले में छह डेंगू के केस मिल चुके है।
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन व जिला नोडल अधिकारी व डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि वह डेंगू को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। एंटी लारवा गतिविधि लगातार जारी है। लोगों से अपील है कि वे पूरे कपड़े पहने और अपने आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दें। ऐसे सावधानी ही बचाव है।