संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला परिषद अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से से आगामी 14 अक्तूबर को परिणाम जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि गत 13 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट की ओर से परिणाम जारी होने के आदेश जारी किए गए थे। इस दौरान आचार संहिता लगी होने के कारण जिला प्रशासन ने परिणाम जारी नहीं किया था। अब आचार संहिता हट गई है तो अब परिणाम जारी करने के संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी जिला परिषद कैथल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुशील कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि परिणाम जारी करने के लिए लघु सचिवालय स्थित डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बारे किए गए मतदान का परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गत दिनों पार्षदों ने 19 जुलाई को मतदान किया गया था।
यह है पूरा मामला ः गत 19 जुलाई को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई थी। इसके तहत 20 में से 17 जिला पार्षदों ने मतदान किया था। सरकार के पिछले कार्यकाल में भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटने के बाद यहां जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक घमासान शुरू हो गया था। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा था। उच्च न्यायालय ने मतदान के लिए अनुमति तो दी थी, लेकिन आगामी फैसले तक पर इसका
परिणाम जारी करने के लिए रोक लगा दी थी। इसके बाद 13 सितंबर को हाईकोर्ट ने परिणाम जारी करने के आदेश जारी किए थे।
इन पार्षदों ने किया था मतदान
वार्ड नंबर-एक संजीव ठाकुर
वार्ड नंबर-तीन से रुमिला ढुल
वार्ड नंबर-चार से दिलबाग
वार्ड नंबर-पांच से कमलेश रानी
वार्ड नंबर-छह से अमरजीत
वार्ड नंबर-सात से कमलेश रानी
वार्ड नंबर-आठ से ममता रानी
वार्ड नंबर-नौ से देवेंद्र शर्मा
वार्ड नंबर-10 से सोनिया रानी
वार्ड नंबर-13 से जिप उपाध्यक्ष
वार्ड नंबर-14 से पिंकी रानी
वार्ड नंबर-15 से मुनीष शर्मा फरल
वार्ड नंबर-16 रितू कुमारी
वार्ड नंबर -18 से मैनेजर कश्यप
वार्ड नंबर-19 से बलजीत कौर
वार्ड नंबर-20 से सुरजीत कौर
वार्ड नंबर-21 से बलवान सिंह