फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर की शेष 13 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अटकी

Sat, 21 Sep 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने की बाट जोह रहे शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। क्योंकि आचार संहिता के कारण इन कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अटक गई है।

गौरतलब कि आचार संहिता के चलते में एक तरफ जहां वैध कॉलोनियों में विकास कार्य अधर में लटक गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बची हुई अवैध कॉलोनियां अभी वैध नहीं हो पाएंगी। पिछले साल ही जुलाई माह में सरकार ने 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। अभी
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों के वैध न होने से यहां पर रहने वाले लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि शहर की 33 में 20 कॉलोनियों के वैध होने के बाद शेष 13 कॉलोनियों को भी वैध किया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत कुछ आपत्तियां लगी थी। इन्हें दूर करने के तहत ड्रोन से सर्वे के बाद सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद यह फाइल लोकसभा चुनाव से पहले ही जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में पहुंची थी। लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद इसे चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भेजा गया था। कॉलोनियों के वैध न होने से सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर 17 में है। इस वार्ड में करीब 95 प्रतिशत हिस्सा अवैध है।
इन कॉलोनियों के लोग कर रहे इंतजार
1. मलिक नगर

2. बंसत नगर

3. खनौरी रोड कॉलोनी

4. डिफेंस कॉलोनी

विस्तार दो

5. केशव मार्केट

6. रूद्रा एनक्लेव

7. आनंद विहार

8. देवीगढ़ कॉलोनी

9. फ्रांसवाला रोड कॉलोनी

10. बालाजी नगर

11. मोती बाग कॉलोनी

12. गोपाल नगर

13. पूनम एनक्लेव
शहर की बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया के तहत लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद ही चंडीगढ़ मुख्यालय में अवैध कॉलोनियों की फाइल को भेज दिया गया था। इस समय आचार संहिता लगी है तो अभी इस पर आगामी कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। नई सरकार के गठन के बाद इस पर फैसला हो पाएगा। - कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन

पिछले साल ये कॉलोनियां हुई थीं वैध
पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2, रणधीर कॉलोनी फेस-1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2, जनकपुरी एक्सटेंशन-1, जनकपुरी एक्सटेंशन-3, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाे पुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास, कपिल नगर काॅलोनी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें