फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिक्कत होगी दूर, स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राएं महंगे किराए से जाने को नहीं होंगी मजबूर

विज्ञापन
बस स्टैंड पर के बाहर खड़ी ई रिक्श
विज्ञापन
कैथल। शहर के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब ऑटो रिक्शा यूनियन की ओर से ई-रिक्शा में यात्रा करने वाली छात्राओं के लिए विशेष रियायती कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से छात्राएं पूरे शहर में स्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों तक मात्र 10 रुपये में पहुंच सकेंगी। लंबे समय से सिटी बस सेवा के अभाव में छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में यह पहल छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन

शहर में विद्या वाहिनी बसों के बंद होने से छात्राओं के लिए कोई नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसका सीधा असर छात्राओं की जेब और सुरक्षा दोनों पर पड़ रहा है। वर्तमान में ऑटो चालक छात्राओं से मनमाना किराया वसूल रहे थे, इसके बाद कुछ छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी थी, इसके बाद पुलिस विभाग संज्ञान में आया था और ऑटो की किराया सूची जारी करने के आदेश दिए थे। अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

छात्रा सुनीता, पूजा, शकुंतला, नीतू, सीमा व अंजलि ने बताया कि ऑटो में कार्ड वाली योजना उनके लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी। अब रियायती कार्ड बनने के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है। 10 रुपये प्रति यात्रा के हिसाब से उन्हें काफी आर्थिक राहत मिलेगी, इससे वे समय पर कॉलेज पहुंच सकेंगी और पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे सकेंगी। अधिक किराया होने के कारण परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। प्रतिदिन एक छात्रा को 40 से 50 रुपये केवल आने-जाने में खर्च करने पड़ रहे थे जिससे मासिक खर्च काफी बढ़ गया था। सीमित आय वाले परिवारों के लिए यह राशि भी महत्वपूर्ण होती है। इस कारण कई छात्राएं ऑटो का उपयोग कम कर पैदल जाना ही बेहतर समझती थीं। बस अड्डे से शैक्षणिक संस्थानों तक पैदल जाने में 25 से 30 मिनट तक का समय लग जाता था, इसके चलते वे अक्सर कक्षाओं में देर से पहुंचती थी।
विज्ञापन




पहचान पत्र के आधार पर जारी होंगे कार्ड
ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान संजीव ने बताया कि इस योजना के तहत छात्राओं को विशेष पहचान आधारित कार्ड जारी किए जाएंगे। यह कार्ड केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को ही प्रदान किए जाएंगे। कार्ड बनवाने के लिए छात्रा को अपने संस्थान से प्रमाणपत्र तथा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। संबंधित दस्तावेज के सत्यापन के बाद ही कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड दिखाने पर ही ऑटो चालक 10 रुपये का रियायती किराया लागू करेंगे।



ये शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान
शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान जैसे आरकेएसडी कॉलेज, आईटीआई कैथल, जाट कॉलेज कैथल और आईजी कॉलेज कैथल बस अड्डे से लगभग दो से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन संस्थानों में प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं पढ़ने आती हैं। वर्तमान में उन्हें आवागमन के लिए निजी साधनों या महंगे ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। नई योजना लागू होने से इन छात्राओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।


अन्य यात्रियों के लिए भी ऑटो यूनियन ने रेट किए तय
नये बस अड्डा से पीजीआई- 10 रुपये
नये बस अड्डा से पुराना बस अड्डा- 20 रुपये

नये बस अड्डा से रेलवे गेट- 20 रुपये

नये बस अड्डा से चंदाना गेट- 20 रुपये

नये बस अड्डा से कबूतर चौक- 20 रुपये

नये बस अड्डा से भगत सिंह चौक- 20 रुपये

नये बस अड्डा से कमेटी चौक- 20 रुपये

नये बस अड्डा से माता गेट- 20 रुपये

नये बस अड्डा से सीवन गेट- 20 रुपये

नये बस अड्डा से डोगरा गेट- 20 रुपये

नये बस अड्डा से सिरटा रोड- 20 रुपये


पुलिस ने सभी चालकों को किराया की सूची चस्पा करने के आदेश दे दिए है। ऑटो यूनियन ने अपना किराया की सूची जारी कर दी है। सभी ऑटो चालकों से पुलिस की बैठक हुई है।
विज्ञापन

- सतपाल, यातायात प्रभारी, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें