फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्ट्रीट लाइट का संकट शाम होते ही छा जाता अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगर में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम ढलते ही पूरा नगर घना अंधेरा ओढ़ लेता है। स्ट्रीट लाइट की अनुपस्थिति के कारण लोगों को न केवल आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में भी इजाफा हो गया है। कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर अंधेरा इतना घना हो जाता है कि राहगीरों का सुरक्षित घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से नगर में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं या फिर हैं ही नहीं। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व छीना-झपटी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को खासतौर पर इस स्थिति से ज्यादा दिक्कत हो रही है। नगर के निवासी जरनैल सिंह, राजेश रहेजा, भीषू चौधरी, राज कुमार वाधवा, संजय, विक्की, साहिल, नरेश मित्तल, रमेश, अशोक कथूरिया ने बताया हर दिन शाम होते ही हम लोग दरवाजे बंद कर लेते हैं। बच्चे खेलने बाहर नहीं जा पाते। अंधेरे की वजह से हर समय डर बना रहता है।नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने जानकारी दी कि नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर हो चुका है। इस योजना के तहत कुल 400 स्ट्रीट लाइटें नगर पालिका में आ चुकी हैं। अब केवल वर्क ऑर्डर जारी होना बाकी है, जिसके बाद जल्द ही नगर में सभी प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें