फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए लगातार छठे दिन भी नहीं चला पोर्टल

विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में आवेदन के लिए पहुंचे युवा।
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए लगातार छठे दिन भी पोर्टल नहीं चला। विभाग ने दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तो बढ़ा दी थी लेकिन उससे पहले ही पोर्टल ठप होने से विद्यार्थी आवेदन से वंचित हैं। कई दिनों से युवा आईटीआई और कंप्यूटर सेंटरों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। युवा रेहान, विशाल, सुमित और अमित ने बताया कि वे पहले कंप्यूटर सेंटरों पर आवेदन के लिए गए थे लेकिन उन्होंने बताया कि पोर्टल नहीं चल रहा है। वे कई दिन से चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है लेकिन उनका भी कहना है कि जब तक पोर्टल का कंट्रोल उनके हाथ में नहीं है। जैसे ही पोर्टल चलेगा वे आवेदन करवा देंगे या सूचित कर देंगे। युवाओं का कहना था कि विभाग को तारीख बढ़ाने के साथ-साथ पोर्टल में आ रही खामियों पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
पहले राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के लिए 15 जून अंतिम तिथि थी लेकिन अब इसको बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही युवाओं को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से तकनीकी खामी विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन गई है। पूरे जिले में आईटीआई की करीब 5 हजार सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजकीय आईटीआई कैथल में ही अकेले 900 सीटें हैं और पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन भी कैथल राजकीय आईटीआई के लिए आए हैं।
तकनीकी खामियों के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। 30 जून तक युवा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद है जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतीश मच्छाल, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई, कैथल।

राजकीय आईटीआई में आवेदन के लिए पहुंचे युवा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें