फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शीतला बाबा डेरे का तालाब बदहाल, दीवारें हुई जर्जर

Mon, 16 Mar 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शीतला बाबा डेरे का बदहाल तालाब - फोटो : samvad
विज्ञापन
कैथल। जिले के प्राचीन शीतला बाबा डेरा में स्थित तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार हो चुका है। तालाब परिसर के पास की दीवारें जर्जर हो गई हैं और परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। यह डेरा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
विज्ञापन

यहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन तालाब और आसपास की बदहाल स्थिति से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं करवाई गई है। पानी में कचरा और गंदगी जमा हो चुकी है, जिससे बदबू भी आने लगी है। वहीं तालाब के पास बनीं दीवारों में भी अब दरारें आने लगी हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है।


- श्रद्धालु सुरेश कुमार ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। तालाब की हालत देखकर बहुत दुख होता है। पहले यहां पानी साफ रहता था, लेकिन अब इसमें गंदगी भर गई है। प्रशासन को इसकी सफाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन


-
- श्रद्धालु राजेश शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तालाब के आसपास कचरा फैला होने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से इस तालाब की सफाई नहीं की जा रही है। जर्जर दीवार के कारण कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

-



बॉक्स



- श्रद्धालु कमलेश देवी का कहना है कि इस डरे में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में आते हैं। यहां पर मेला भी आयोजित किया जाता है जिसमें दूर दराज से लोग आते हैं और तालाब में डुबकी लगाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। ऐसे में तालाब की सफाई न होने से यहां मच्छर भी पैदा हो गए हैं जिससे संक्रमण का खतरा है। काफी समय तक पानी गंदा रहने के कारण इस तालाब के पास काई भी जम गई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि यह धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें