कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग की देशभर में सोमनाथ जी की यात्रा निकाली जा रही है और कैथल में सोमवार को यह यात्रा आर्ट ऑफ लिविंग के कपिस्थल आश्रम में पहुंचेगी। ये जानकारी आचार्या अल्पना मित्तल ने दी। निर्धारित समय के अनुसार शाम 5:00 से 7:00 तक सोमनाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा और उनके दिव्य दर्शन होंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग की आचार्या रुचि ने बताया कि सोमनाथ जी हमारे भारतवर्ष के पावन 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहले ज्योतिर्लिंग है। जिनकी स्थापना स्वयं चंद्र देव ने की थी। यह भी माना जाता है कि इस शिवलिंग ने कभी धरती को स्पर्श नहीं किया हमेशा हवा में ही रहा। अब हजारों साल बाद दर्शनों के लिए इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी महत्व रखती है। सब श्रद्धालुओं के लिए यह क्षण एक अविस्मरणीय पल रहेगा। संवाद