फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस तो छोड़ देती है... गब्बर नहीं बख्शता ः विज

Sat, 15 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बैठक समाप्त होने के बाद समस्या सुनते मंत्री विज। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में शुक्रवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक बेहद गर्म माहौल में हुई। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज लगभग चार घंटे तक जनता की शिकायतें सुनते रहे और पुलिस विभाग बार-बार रडार पर रहा। एसपी के सामने मंत्री बोले- कैथल पुलिस अपराधियों पर दयालु रहती है, हर अपराधी को छोड़ देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि गब्बर नहीं बख्शता।

बैठक में नौ पुरानी और छह नई शिकायतें ली गईं, जिनमें से छह शिकायतें पुलिस के खिलाफ थीं। बैठक के दौरान एसपी उपासना यादव अपने पक्ष पर अडिग रहीं और हर कार्रवाई को कानून के दायरे में बताते हुए दृढ़ता से जवाब देती रहीं। समिति के नामित सदस्यों ने भी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


गब्बर के डर से पैसे दिला दिए ः गांव कसान की कुसुम की ने गत बैठक में शिकायत की थी कि उसके खाते से 5600 रुपये काट लिए गए थे। पंजाब नेशनल बैंक ने 13 नवंबर को पीड़िता को नकद में बजाज फाइनेंस के कर्मचारी से पैसे दिला दिए।

इस पर विज ने एसपी से कहा कि मैडम ये भी क्राइम की किसी के ऊपर दबाव बनाकर उससे पैसे लिए गए। नगद पैसे कैसे दे सकते हैं। चेक या खाते में पैसे आने चाहिए। एक दिन पहले ही पैसे पीड़िता को दिए गए हैं, क्योंकि उन्हें पता था गब्बर आ रहा है, डर के मारे पैसे दिला दिए। मामले में जांच के आदेश दिए।

कैथल पुलिस दयालु है ः एडवोकेट कालोनी के लख्मी चंद की गत बैठक की शिकायत थी कि उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध उसकी ओर से भी एफआईआर कराई गई। मामले की शिकायत को कैंसल कर दिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी को अनिल विज ने कहा कि आपने कैसे माफ कर दिया किसी अपराधी को।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि अपनी मर्जी से कैसे मामला बंद कर दिया? हालांकि अधिकारी ने नियमानुसार हाेने की बात कही। विज ने कहा कि पुलिस दयालु है, हर अपराधी को छोड़ देती है।

ऋषि नगर निवासी नीतू मौण के भाई के मर्डर की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा के आदेश दिए और बोले कि पुलिस से कोई संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


मेरा नाम सुन दरवाजे बंद कर लेते हैं अपराधी ः विज
रणधीर कालोनी की निधि की ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत पर पीड़िता के कहने से केस को हांसी पुलिस को ट्रांसफर करने के आदेश दिए क्योंकि पीड़िता कैथल पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थी। पीड़िता द्वारा आरोपी पति पर अवैध हथियार रखने और नशे का कारोबार करने के आरोप पर तुरंत एसडीएम, डीएसपी और एसएचओ से आरोपी के घर पर रेड कराई गई। इस मामले में एक राजकुमार नामक कर्मचारी पर एफआईआर कराने के आदेश दिए। जींद एसपी को फोन कर नरवाना के घर में रेड कराई गई। इस दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा नाम सुनकर अपराधी दरवाजे बंद कर लेते हैं। चंदाना गेट की महिला की शिकायत थी कि आरोपी उसकी बेटी के पास गलत मैसेज भेजता है और पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। विज ने एसपी को कहा कि मैडम महिला अपराध में एफआईआर दर्ज न करना भी क्राइम है। अभी केस दर्ज कर आरोपी को उठा कर लाओ। उसने बच्ची को कितने गंदे मैसेज किए हैं, आप भी पढ़ कर देखो।

बैठक समाप्त होने के बाद समस्या सुनते मंत्री विज।- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें