फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बच्चे के पिता पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया

Mon, 19 May 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक डॉक्टर ने बच्चे के पिता पर अस्पताल में तोड़फोड़ कर धमकी देने का आरोप लगाया है। विदित रहे कि शनिवार को सुबह अंबाला रोड स्थित मित्तल सर्जिकल अस्पताल में इलाज के दौरान गांव थेहनेवल निवासी रोहताश के 5 वर्षीय पुत्र जशभन की मौत हो गई थी।

जिस पर परिजनों ने अस्पताल में रोष प्रकट किया था। जिसमें अस्पताल में शीशे भी टूट गए थे। परिजनों ने डॉक्टर पर बार-बार बुलाए जाने के बावजूद भी बच्चे का इलाज न करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर एनके मित्तल ने बताया कि गांव थेहनेवल निवासी रोहताश ने परिजनों के साथ मिलकर अस्पताल में तोड़फोड़ की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सिविल लाइन अंग्रेज सिंह ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर भी मामले में रोहताश एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें