फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टटियाना बॉर्डर पर लगी पुलिस की टुकड़ी लौटी

Fri, 08 Mar 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका (कैथल)। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पिछले दिनों बने तनाव के बाद से अर्ध सैनिक बल चीका में डेरा डाले है। हरियाणा पंजाब सीमा पर लगे टटियाना बॉर्डर नाके पर दो टुकडि़यों को तैनात किया था, लेकिन उनमें से एक टुकड़ी इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) को हटाकर वापस भेज दिया है।

किसान आंदाेलन के चलते बिगड़ते हालात काबू करने व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिछले करीब एक माह से हाई अलर्ट पर है। इसके चलते अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां भी चीका पहुंची हैं। आईटीबीपी की दो-दो टुकड़ियां शामिल थी। पिछले कुछ दिन पंजाब सीमा पर टटियाना बॉर्डर में सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे इन जवानों एक टुकड़ी को अब वहां से हटा कर देहरादून भेज दिया गया है। फिलहाल आईटीबीपी जवानों की एक टूकड़ी टटियाना बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं।
विज्ञापन


हरियाणा-पंजाब घग्गर नदी पुल पर स्थित टटियाना बॉर्डर सील होने का शुक्रवार को 25 वां दिन है। दो प्रदेशों को जोड़ऩे वाले इस स्टेट हाईवे के बंद रहने से सिर्फ हरियाणा के लोगों को ही नहीं, बल्कि पंजाब की तरफ से हरियाणा में आने जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतें हो रही है। नगर निवासी गुरजंट सिंह, केवल सिंह, बलदेव सिंह, कस्तूरी लाल, राकेश कुमार व कर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने सिर्फ नाम का टटियाना बॉर्डर सील कर रखा है इस समय टटियाना बॉर्डर पर सिर्फ आईटीबीपी पुलिस की एक टुकड़ी व आईटीबीपी टुकड़ी के उच्च अधिकारी व आधा दर्जन पुलिसकर्मी तैनात है उनको छोड़कर कोई उच्च अधिकारी बॉर्डर पर दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन


दूसरी ओर किसान एसएसपी की गारंटी समेत कई मांगों पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को नाराज किसानों ने शंभू बॉर्डर पर महिला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया। शनिवार को किसान शंभू बॉर्डर पर महिलाओं से बातचीत करेंगे। वहीं, किसान 10 मार्च को तीन घंटे तक रेल रोको आंदोलन के बाद दिल्ली कूच पर अंतिम फैसला लेंगे। मांगें न मानने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें