संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। परिवहन विभाग दूसरे जिले तक जाने वाली बसों की परमिट को डिपो स्तर तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। यदि यह योजना लागू हुई तो इसके तहत एक डिपो के सब डिपो या उपमंडल स्तर पर जाने वाली बसें डिपो स्तर तक जा सकेंगी।
ऐसे में इस योजना के तहत निजी बस संचालक अपना परमिट भी बढ़वा पाएंगे। वहीं, ये निजी बस संचालक एक जिले से दूसरे जिले तक की दूरी का सफर तय कर पाएंगे। हालांकि अभी तक यह योजना लागू नहीं हो पाई है। वहीं, इस योजना को शुरू करने की सूचना के बाद रोडवेज की यूनियन के नेताओं की तरफ से इसका विरोध किया है।
योजना हुई लागू तो बढ़ेगा बसों का परमिट ः यदि सरकार के निर्देशों पर परिवहन विभाग ने योजना लागू की तो बसों का परमिट बढ़ पाएगी। उदाहरण के तौर पर यदि करनाल से किसी निजी बस का परमिट पूंडरी तक है तो वह कैथल तक आ सकेंगे। यदि किसी बस का परमिट जींद से किठाना तक है तो वह कैथल आ सकेंगी।
परिवहन विभाग दूसरे जिले तक जाने वाली बसों की परमिट को डिपो स्तर तक बढ़ाने की योजना लागू करने को लेकर कोई जानकारी नहीं है और न ही अभी यह योजना लागू करने को लेकर कोई योजना बनाई जा रही है। - रोहताश जांगड़ा, संस्थान प्रबंधक, कैथल।