फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रजनी कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जा कर लगाया ताला

Mon, 16 Oct 2023 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रजनी कॉलोनी स्थित एक प्लॉट पर दो आरोपियों ने कब्जा कर ताला लगा दिया। बाद में प्लॉट के मालिक को वीडियो कॉल करके धमकी दी कि अगर प्लॉट चाहिए तो आधी कीमत देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 56 गुरुग्राम निवासी वरुण कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उनका रजनी कॉलोनी कैथल में 695.75 वर्ग गज का प्लॉट है। इसमें से 90.75 वर्ग गज उसके नाम व बाकी बची जमीन 605 वर्ग गज उसकी माता राजरानी के नाम है। वर्ष 2005 के बाद वे गुरुग्राम चले गए थे। करीब एक साल पहले उन्होंने अपना मकान पुराना होने के कारण गिरा दिया था।
विज्ञापन

अब उन भूमि पर चहारदिवारी बनी है और गेट लगा है। गत नौ अक्तूबर को उसके चाचा राजकुमार के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो कॉल आई। उसमें दो युवकों ने उस प्लॉट पर अपना ताला लगाकर वीडियो जारी की। वे कह रहे है कि ये कोठी कृष्ण पहलवान की है।
ठीक है भाइयों ये हमने उसके भाई से ले ली है। जिस भाई न किसे प्रकार की वा है नी तो मारे त संपर्क कर सकै है। म्हारा फोन नंबर पै संपर्क कर सकै है। जिस भाई न एतराज हो म्हारै त फोन कर लियो, या कोठी म्हारै कब्जे में है। यो ताला तोड़ियो ना, हाथ लगाओ तो सोच समझ के लगाना। ठीक है भाई यू लगा दिया ताला।


जब वह और उसका चाचा इस बारे में कैथल आए तो प्लॉट पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर आ गए और उनको कहा कि यहां से भाग जाओ। अगर प्लॉट पर कब्जा लेना चाहते हो तो तुम हमें इस प्लॉट की आधी कीमत दे दो। बिना पैसे दिए प्लॉट पर आए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि एक का नाम निशु है, जो कैथल की ही रहने वाला है। दूसरे का नाम कश्मीरी निवासी घासो जिला जींद का है। इनका काम लोगों की बंद पड़ी प्रॉपर्टी पर नाजायज कब्जा करके पैसे ऐंठना है। निशु व कश्मीरी ने उनके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से ताला लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें