१२-कैथल। अद्वैत स्वरूप आश्रम में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगातें मुख्यअतिथि डॉ. मुकेश
कैथल। श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम में सार शब्द मिशन की ओर से स्वामी सार शब्दनंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। ये जानकारी आश्रम की बाईं सार शरणानंद ने दी। उन्होंने बताया कि आश्रम की ओर से आयोजित इस शिविर में 60 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
स्वामी गुरु शरणानंद ने कहा कि 1999 में श्री स्वरूप सार धर्मार्थ औषधालय का शुभारंभ किया था। जिसमें प्रतिदिन सायंकाल अनुभवी डॉक्टरों की ओर से निशुल्क जांच की जाती है और उन्हें दवाएं दी जाती हैं। इन दिनों इस औषधालय में डॉ. विजय रोहिला व डॉ. शमशेर कुंडू अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल रहे। वहीं सुमित गर्ग, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, डीएसपी उमेद सिंह चहल, पार्षद रजत थरेजा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। उन्होंने ने युवाओं व स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्रम के सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। आश्रम की ओर से लगातार सामाजिक कार्य किए जाते है। यह रक्तदान शिविर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से डिप्टी सुपरिटेंडेंट पवन कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी बीरबल दलाल एवं जिला नागरिक अस्पताल कैथल के ब्लड सेंटर की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।