फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नकली सब इंस्पेक्टर बनकर लोगों से ठगी करने वाले मुख्य आरोपी जींद के गांव सींसर निवासी विक्रम उर्फ विक्की को पुलिस ने चार दिन के रिमांड बाद जेल भेज दिया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि आरोपी से रिमांड दौरान पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वीरवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि लघु सचिवालय के पास गाड़ी में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक बैठा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस की वर्दी, चार कारतूस व बेल्ट आदि बरामद किए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने रिमांड के लिए चार दिन पर लिया। इस दौरान उसने बताया कि उसके पास बरामद पिस्तौल वह उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी ने पिहोवा से पुलिस कर्मचारी का नकली आई कार्ड बनाया था। नरवाना से पुलिस की वर्दी खरीदी थी। विक्रम ने बताया कि उसके साथ तीन से चार व्यक्ति और थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के साथ मिलकर वह दिल्ली, पंचकूला और हरियाणा में करीब 15 वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अन्य सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पीआरओ ने बताया कि आरोपी पर सिविल लाइन कैथल व राजौंद में मारपीट का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें