फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फानों में आग की सूचना नहीं देने पर नपे नंबरदार

विज्ञापन
01-कैथल। एक खेत में फानों में लगी आग बुझाते - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। धान के अवशेष जलाने की घटनाओं में अबकी काफी कमी आई है लेकिन कई गांवों में फाने जलाने का काम जारी है। तीन गांवों में फाने जलाने की सूचना जिला प्रशासन को न देने पर 14 नंबरदारों को निलंबित कर दिया है। इन गांवों में ऐसी 12 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बार प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। इस विषय को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ संबंधित गांव के नंबरदारों को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कहीं भी फसल अवशेष जलाने की घटना नहीं होने दें और यदि कहीं ऐसी घटनाएं होती हैं तो तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। इसके बावजूद गांव कौल, बाकल और हरिगढ़ किंगन के नंबरदारों ने कोई जानकारी नहीं दी। इस लापरवाही पर उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने इन नंबरदारों को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि अब तक गांव बाकल में पांच स्थानों पर, गांव हरिगढ़ किंगन में तीन व गांव कौल में चार स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष जलाने पर निगरानी रखने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें ग्राम सचिव, हल्का पटवारी व गांव के नंबरदारों की डयूटी लगाई गई थी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने बारे जागरूक करें और यदि कोई किसान फसल अवशेषों को आग लगाता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि इसके अलावा आवश्यक कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग और संबंधित सर्कल राजस्व अधिकारियों को भी कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल जनहित के कार्य हैं। पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा रखना साझी जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।
ये नंबरदार हुए निलंबित
गांव कौल के छह नंबरदारों को निलंबित किया है, जिनमें लंबरदार रत्तन सिंह, सुशील, सुल्तान, जय सिंह, सतीश व जिले सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार गांव बाकल के चार नंबरदार, जिनमें संदीप, हुकम चंद, हरदीप सिंह व करेशनी देवी शामिल हैं। इसी प्रकार गुहला चीका क्षेत्र के गांव हरिगढ़ किंगन के चार लंबरदार निलंबित किए हैं, जिनमें जगदीश, नफे सिंह, सतपाल और कृष्ण शामिल हैं।
पराली जलाने की 81 घटनाएं
जिले में अब तक पराली जलाने की 81 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से 47 लोगों से जुर्माना वसूल किया गया है। यह रकम 90 हजार रुपये के करीब है। -करमचंद, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें