फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी की जनता ही असली थानेदार होगी : सैनी

Thu, 29 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पूंडरी में रोड शो निकाला। इस मौकेे पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पूंडरी हलके की जनता ही असली थानेदार होगी।

मुख्यमंत्री का रोड शो पिहोवा चौक से शुरू होकर गिरधर चौक व किसान भवन से होता हुआ पूंडरी के इनडोर-आउटडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के जागरूक मतदाताओं की बदौलत प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस तरह हलके के लोगों ने यहां से भाजपा को जीत दिलाई थी उसी तरह विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर को जब भाजपा के पक्ष में नतीजे आएंगे तो प्रदेश में एक बार फिर से विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी।

उन्होंने हलके के लोगों से अपील की कि वे प्रदेश के हित में भाजपा के पक्ष में एक अक्तूबर को मतदान करें और चार अक्तूबर को जब नतीजे आएंगे तो फिर पूंडरी हलके की जनता ही असली थानेदार होगी। जनता जिस दिशा में सरकार को चलाएगी सरकार उसी दिशा में चलेगी।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा अगर भ्रष्टाचार से किसी की पहचान है तो वो कांग्रेस की है। हम तो विकास करते हैं। उन्होंने पूंडरी के लोगों से आगाह करते हुए कहा कि किसी की बातों में मत आना। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पूंडरी विधानसभा में इस बार कमल का फूल जरूर खिलेगा।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल एक महीना और अपना पसीना बहा दें। आपकी ताकत से भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। सीएम का काफिला जब गुरु ब्रह्मानंद चौक व शहीद गिरधरलाल चौक पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


इससे पहले पूंडरी से भाजपा से टिकट के दावेदारों पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, सतपाल जांबा व सुभाष हजवाना भी अनाज मंडी में पहुंचे। इस मौके पर हिसम सिंह साकरा, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें