फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिरों की राह होगी आसान, प्रदेश भर के डिपो में बढ़ेंगी 800 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुसाफिरों की राह अब आसान होगी। सरकार रोडवेज विभाग के प्रदेश भर के डिपो को 800 नई बसें देने की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में 800 नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होने जा रही है। इससे कैथल डिपो में 40 बसों की डिमांड विभाग को भेजी गई है। जो जल्द ही पूरी होगी। बसों की कमी के चलते प्रभावित रूटों पर बस सेवा बहाल होगी। इससे यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि हरियाणा रोडवेज में बसों का बेड़ा साल दर साल छोटा होता जा रहा है। जबकि यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले पांच सालों में कैथल डिपो में विभाग की ओर से नई बसों की बढ़ोतरी न के बराबर हुई है। इस साल 2021 में 22 बसें कंडम होने जा रही हैं। इससे यात्रियों व विभाग की परेशानी बढऩे वाली है। पांच सालों में डिपो में महज 17 बसें ही नई मिल पाई हैं। जिले की आबादी को देखते हुए डिपो में 200 बसों की स्वीकृति विभाग द्वारा दी गई, लेकिन डिपो में 127 बसें आन रूट हैं। अमर उजाला द्वारा बसों की कमी के चलते यात्रियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद रोडवेज विभाग हरकत में आया है। अब विभाग ने पूरे प्रदेश में 800 नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल करने का निर्णय फैसला लिया है। जिसके तहत कैथल डिपो में भी 40 बसें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन नई बसों के आने से जिले के प्रभावित रूटों पर बस सेवा बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें