फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 10 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की एनआईआईएलएम (नीलम) यूनिवर्सिटी में 4 दिसंबर को हुई फायरिंग और दो पक्षों के बीच झगड़े के मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव बाता निवासी सुधांशु ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर को दोपहर के समय वह अपने दोस्तों के साथ नीलम यूनिवर्सिटी गया था। इसी दौरान आरोपी गौरव गुर्जर, हैप्पी, प्रिंस, गौरव कुमार, जॉनी, अंकित, सुमित सहित अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि इस संबंध में युवक की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव, हैप्पी, प्रिंस, गौरव कुमार, जॉनी, अंकित, सुमित व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


4 दिसंबर को यूनिवर्सिटी गेट पर चली थी गोली

4 दिसंबर को कैथल की नीलम यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कंधा टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान यूनिवर्सिटी गेट पर गोली चली, जिसमें एक छात्र के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन निवासी क्योड़क ने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी कर्ण, अरुण, सुधांशु और हर्ष उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब दूसरे पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें