फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईश्वर कुंडू को मिलेनियर फार्मर अवार्ड

Wed, 10 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
9केएलटी1: दिल्ली में सम्मानित होते ईश्वर कुंडू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कैलरम गांव निवासी किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मिलेनियर फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान समारोह पूसा ग्राउंड, दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें उन्हें उनके कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार और जहरमुक्त खेती के प्रयासों के लिए भारत गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने की, जबकि उत्तर प्रदेश कला अकादमी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा. राकेश चंद्र अग्रवाल और पॉल्ट्री फेडरेशन सचिव रिकी थापर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां ः ईश्वर कुंडू ने जैविक खेती के क्षेत्र में लगभग एक दशक तक शोध किया। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने खेतों में आर्गेनिक उत्पाद का प्रयोग किया और खेती की पैदावार में 21 प्रतिशत तक वृद्धि और खर्च में 50 प्रतिशत की कमी हासिल की। उनके उत्पाद कमाल और कलंप के नाम से बाजार में उपलब्ध हैं। किसान वैज्ञानिक कुंडू ने बताया कि उनकी आयुर्वेद आधारित विधि की खोज के लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम और महामहिम प्रणब मुखर्जी ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें