फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुष्ठ रोग खोज अभियान में मिली एकमात्र रोगी

Thu, 30 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग खोज अभियान (एलसीडीसी) के तहत चल रहा एक पखवाड़े का सर्वे पूरा हो गया है। इस अभियान में एकमात्र महिला रोगी मिली है।

गौरतलब है कि यह सर्वे 13 मई से 27 मई तक किया गया। जिले में 73,426 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। राहत वाली बात यह रही कि इनमें एकमात्र महिला में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। उसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। वहीं, अभी तक एक संभावित मरीज भी सामने आया है। जिसकी जांच होने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि वह इस बीमारी से पीड़ित है या नहीं।
विज्ञापन


कुष्ठ रोग का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में निशुल्क किया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मीनाक्षी गोयल ने बताया कि विभाग की तरफ से कुष्ठ रोगियों की पहचान को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया है। मरीज सामने आने के बाद निशुल्क इलाज किया जाता है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर बीमारी के लक्षण नजर आएं तो बिना देरी किए अस्पताल में इलाज करवाएं।

सर्वे में 66 टीमें की गई थीं गठित ः

बीमारी के नोडल अधिकारी डा. संदीप बातिश ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की पहचान को लेकर सर्वे किया गया । इस सर्वे को लेकर जिले में कुल 66 टीमों का गठन किया है, जो पूरे जिले में घर-घर पहुंचकर कुष्ठ रोगियों की जांच के लिए जा रही हैं। यह जांच आशा वर्कर व पुरुष स्वयंसेवक के द्वारा की गयी |

उन्होंने बताया कि ईंट-भट्टा, औद्योगिक स्थल , झुग्गी झोपडी , निर्माण स्थल पर जाकर टीमों ने जांच की । इस सर्वे के दौरान लक्षण मिलने पर मरीजों को जांच के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जहां से संदिग्ध मरीज के सभी टेस्ट करके बीमारी के बारे में सुनिशि्चत किया गया|
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरे जिले में कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया। इस दौरान 73 हजार 426 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से एक महिला में बीमारी की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज शुरू कर दिया है। कुष्ठ रोग एक सामान्य त्वचा रोग है। मरीज से भेदभाव न करें। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन , कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें