फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने बरामद की 360 बोतल देसी शराब, गाड़ी जब्त

Thu, 30 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने एक गाड़ी से 360 बोतल देसी शराब बरामद की है, जबकि गाड़ी चला रहे आरोपी मौके से भाग गए।

थाना पूंडरी पुलिस की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान मूंदडी से नैना-धौंस वाली सडक़ पर मौजूद थी। सूचना मिली कि दो व्यक्ति गाड़ी में अवैध शराब लेकर इसी रास्ते आने वाले हैं। पुलिस ने उस सडक़ पर नाका लगाकर नैना-धौंस की तरफ से आई एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी को चालू छोडक़र दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच के दौरान गाड़ी में रखी 30 पेटियों से 360 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें