फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के कुराड़ गांव में रहता था कथावाचक पवन की पत्नी के भाई

Tue, 30 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत/कैथल। कलायत उपमंडल के कुराड़ गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब यहां के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे उसकी बहन, जीजा और भांजी और अन्य तीन की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही शोकुल परिवार में मात छा गया। इस कारण से कुराड़ राजेश शर्मा 52 वर्ष जिनकी सुबह 2 बजे हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी। उनका दोपहर करीब तीन बजे संस्कार हुआ।

राजेश की बहन यमुनानगर के गोपालपुर में विवाहित थी। भाई की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यमुनानगर से अपने पति पवन कुमार, उनके भाई राजेंद्र, बेटी वंशिता और छोटे भाई की पत्नी सुमन कुराड़ गांव आ रहे थे। तभी सुबह कुरुक्षेत्र के घराडसी गांव के पास उनकी कार दूसरी कार से आमने-सामने से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार नहीं चलाना जानते था पवन

पवन और राजेंद्र दोनों भाई कार चलाना नहीं जानते थे। इसी वजह से वे पड़ोसी प्रवीण को गाड़ी चलाने के लिए अपने साथ लेकर गए थे।मृतक प्रवीण यमुनानगर में किसी फैक्ट्री में खराद का काम करता था। करीब 3 साल पहले प्रवीण के बड़े बेटे की मौत हो गई थी। प्रवीण अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया। प्रवीण अपने घर में अकेला कमाने वाला था। पवन के घर के पास ही प्रवीण रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें