पुराना बस अड्डा के पास बाजार में दुकानदारों को निर्देश देते थाना प्रभारी। प्रवक्
कैथल। ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की टीम ने सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस व कैथल नगर परिषद की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड़, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, कबुतर चौक, सब्जी मंडी, नरवानियां बिल्डिंग के पास दुकानदारों व रेहड़ी वालों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
इस दौरान नगर परिषद टीम ने करीब 30 दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया गया और उनसे दोबारा सड़क पर सामान न रखने की अपील की गई। दुकानदारों ने पुलिस को सहयोग आश्वासन दिया और कहा आगे से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। कई दुकानदारों ने टीम को देखकर अपने सामान को अंदर रखने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं कुछ दुकानदार प्रार्थना करते नजर आए लेकिन विभागीय टीमों ने चेतावनी देने के साथ ही कई दुकानों के आगे सड़क तक आए सामान को जब्त कर लिया। यातायात इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि दुकानदारों के सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे वाहन खड़ा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है। जिससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है। भविष्य में भी समय समय पर ऐसे अभियान जारी रहेगें।
पुराना बस अड्डा के पास बाजार में दुकानदारों को निर्देश देते थाना प्रभारी। प्रवक्