फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां को ब्लैकमेल करके बेटी को बुलाने के लिए किया था मजबूर

Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को गुहला थाना की पुलिस ने बुधवार शाम के समय गुहला की सब डिविजन कोर्ट में पेश किया। यहां पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से मंगलवार को ही एक दिन का रिमांड हासिल किया था। मुख्य आरोपी लाडी अभी पकड़ से दूर है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी की मां को मुख्य आरोपी लाडी ने ब्लैकमेल कर बेटी को उसके पास लाने के लिए मजबूर किया था, लेकिन वह उसके प्रेम जाल में फंस गई और इतना अंधा हो गई थी अपनी बेटी की मौत का ही कारण बन गई। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी लाडी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला : गुहला के हंसू माजरा गांव में गत 20 और 21 मई की रात में एक मां ने प्रेमी के हाथों अपनी 15 वर्षीय किशोरी की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं अपना जुर्म को छिपाने के लिए मां ने अपने प्रेमी, सहेली व प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर बेटी की हत्या को एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया। हत्या के इस मामले में गुहला पुलिस ने मृतका की मां, सहेली, डॉक्टर व दो अन्य सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में जिला यमुनानगर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि अनुसार उसकी पत्नी उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुरुक्षेत्र सत्संग में ले जाने की बात कहकर 19 मई को घर से निकली थी। अगले दिन जब पति ने अपनी पत्नी को फोन किया तो उसने सत्संग में होने की बात कही और कल तक लौटने को कहा, लेकिन अगले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी दौड़ते हुए आई और कहा कि उसकी बेटी की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है।

व्यक्ति ने बताया कि उसने पत्नी की बात सही मानते हुए अपनी बेटी का संस्कार कर दिया लेकिन उसकी पत्नी एक्सीडेंट की बात को बार-बार बदल कर बता रही थी। रविवार को उसकी बेटी की रस्म क्रिया थी। इस दौरान उसकी पत्नी ने रोते हुए बताया कि उसकी बेटी का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। उसने बताया कि हंसू माजरा निवासी लाडी के प्रेम जाल में फंसकर उसने अपनी बेटी की हत्या करवाई।

गुहला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि लाडी और उसके साथी मिट्ठू की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्य आरोपी समेत दो की तलाश में दबिश

गुहला पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी लाडी के साथ उसका एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

उल्लेखनीय है कि महिला ने बताया था कि गांव बकाना निवासी रेखा उसके साथ फैक्टरी में काम करती है। रेखा ने उसकी दोस्ती कैथल के हंसुमाजरा निवासी लाडी के साथ करवाई। फिर लाडी और उसके बीच शारीरिक संबंध बन गए। बाद में लाडी की धमकी की वजह से वह अपनी बेटी को उसके पास लाई और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत मिलने पर यमुनानगर की रादौर पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद इस एफआईआर को कैथल के थाना गुहला भेजा गया, जहां यह मामला दर्ज किया गया। फिर गुहला थाने की टीम ने जांच करते हुए मृतका की मां के अलावा गांव जुब्बल जिला यमुनानगर निवासी उसकी साथी रेखा, हंसूमाजरा निवासी डॉक्टर राजेश, रणजीत, सरदार रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मां के प्रेमी लाडी और उसके साथी मिट्ठू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें