फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। विधानसभा पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने पूंडरी शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से शहर में चल रही सीवरेज परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक जांबा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मैं राजनीति में केवल सेवा भाव से आया हूं। पूंडरी मेरे सपनों का शहर है और इसे एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाना मेरा संकल्प है। ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें