रविदासिया चौपाल में कमरे व चारदीवारी का उद्घाटन करते विधायक। स्वयं
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव क्योडक, गुलाबा पट्टी स्थित रविदासिया चौपाल में नवनिर्मित कमरे और चारदीवारी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामवासियों और रविदासिया समाज के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला का स्वागत किया।
रविदासिया समाज की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने चौपाल में नया कमरा और चारदीवारी का निर्माण करवाया। अब समाज के लोग सामुदायिक बैठकें, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि रविदासिया समाज के साथियों की हर जायज मांग को प्राथमिकता देना मेरा परम कर्तव्य है। चौपाल के मुख्य द्वार का निर्माण भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला ने क्योड़क गांव को इंडिया गेट की संज्ञा दी और आदर्श गांव बनाया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गांव के विकास के लिए करोड़ों की ग्रांट दी, 36 बिरादरी की चौपाल बनाई, विकास के मामले में नंबर एक बनाया लेकिन भाजपा सरकार ने आज क्योड़क को बहुत साल पीछे कर दिया है लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि गांव को विकास मामले में फिर से चमकाया जाएगा और संवारा जाएगा। उन्होंने आगे भी गांव के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, पूर्व सरपंच मोहन लाल, प्रधान शेर सिंह, प्रकाश सिंह, शमशेर सिंह, विनोद सोनी, राजेन्द्र तंवर, राकेश तंवर और परवीन मौजूद रहे।
रविदासिया चौपाल में कमरे व चारदीवारी का उद्घाटन करते विधायक। स्वयं