फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फुटबॉल प्रतियोगिता में गूंजा नशा मुक्त समाज का संदेश

Sun, 14 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। मोहना गांव में शनिवार को मीरा बाबा फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान जिला पुलिस की टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गांव के खिलाड़ियों, युवाओं के साथ ग्रामीणों ने मौजूद रहकर उत्साह बढ़ाया।

पुलिस टीम ने खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को धीरे-धीरे खोखला कर देता है, जबकि खेलकूद युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन


नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना भी है।

पुलिस टीम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूरी बनाकर रखें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई। जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत और सोनिया, तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें