फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैठक में एमआईएस पोर्टल, रिव्यू, पुराने संचालित विद्यालयों, मान्यता पर की चर्चा

विज्ञापन
कैथल में बैठक मेंं हिस्सा लेने पहुंचे निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारी-सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल/कलायत। निजी स्कूल संचालक संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान कुलदीप बिढाण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालकों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान कुलदीप बिढाण ने बताया कि बैठक में एमआईएस पोर्टल, रिव्यू, पुराने संचालित विद्यालयों, मान्यता और विभागीय मामलों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। स्कूल बसों के नियमों और संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के साथ प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा विद्यालयों के नवीनीकरण और संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। संगठन किसी भी स्कूल संचालक की समस्या को अकेला नहीं छोड़ेगा। संगठन चेयरमैन कुलदीप पूनिया ने कहा कि संगठन की ताकत सदस्यों की एकता और आपसी विश्वास में है। बैठक में वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक रवि भूषण गर्ग के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।

कैथल में बैठक मेंं हिस्सा लेने पहुंचे निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारी-सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें