संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निजी लैब में डेंगू और चिकनगुनिया के एलाइजा टेस्ट की अधिकतम दर 600 रुपये निर्धारित की गई है। यदि कोई निजी अस्पताल या लैब इससे अधिक राशि वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने यह भी बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की जांच व उपचार पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखें और प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने आमजन से कहा कि घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त कर सकते हैं।
लार्वा मिलने पर होगा चालान : डीसी ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफलीज मच्छर के काटने से फैलता है। प्रत्येक रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाते हुए कूलर, गमलों, पानी के बर्तनों और हौदियों को खाली कर सुखाने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि किसी घर या कार्यालय में मच्छरों के लार्वा पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मलेरिया के लक्षण और बचाव के उपाय
n
ठंड लगना
n
सिरदर्द,
मतली
n
उच्च बुखार
n
उल्टी
n
पेट में दर्द
n
रक्ताल्पता
n
ज्यादा पसीना
n
घर के आस-पास गंदगी और पानी इकट्ठा न होने दें।
n
घर के पास की नालियों की सफाई करें।
n
नालियों व गली और घर के बाहर पानी न होने दें।
n
घर के आस-पास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
n
संक्रमित व्यक्तियों की इस्तेमाल की गई चीजों का प्रयोग करने से बचें।
डेंगू के प्रमुख लक्षण
बुखार, जिसमें 103-104 डिग्री तक तापमान होना।
सिर दर्द खासकर आंखों के पीछे तेज दर्द।
मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, हाथ-पैरों में जकड़न।
शरीर पर चकत्ते, त्वचा पर लाल निशान
उल्टी, लगातार थकावट, भोजन के प्रति अरुचि।