फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इनेलो अध्यक्ष व परिवार को मारने की धमकी का मामला गंभीर, माजरा बोले

Sat, 19 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हालात जंगल राज जैसे हो गए हैं। हत्या, डकैती और फिरौती की घटनाएं आम हो गई हैं। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जो बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पार्टी नेता स्व. नफे सिंह राठी को भी धमकी मिली थी। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिलने के कारण उनकी हत्या कर दी गई। अब अभय सिंह चौटाला को भी नफे सिंह राठी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


माजरा ने बताया कि सरकार ने अभय सिंह को सुरक्षा नहीं दी थी, बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई। धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस और सरकार को शिकायत दी जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि इनेलो प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और राज्यपाल से जल्द मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में घोटाले का आरोप

माजरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर साल सफाई व्यवस्था के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। कैथल का रैंक देश में 502 और राजौंद का स्थान भी निचले पायदानों पर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें