फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गड्ढों से भरी मुख्य सड़क कांवड़ियों का बढ़ा रही दर्द

Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। नगर के महाराजा अग्रसेन चौक से बिजली बोर्ड चौक तक की मुख्य सड़क टूट-फूट और गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मात्रा परेशानी नहीं, खतरा बन गई है।

पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारन, युवा मिशन के पदाधिकारी एडवोकेट सोनू भारद्वाज और जयपाल पवार ने बताया कि यह सड़क कई महीनों से जर्जर अवस्था में है। गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा- अब हालत ऐसी हो चुकी है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और यह तालाब जैसा दृश्य प्रस्तुत करने लगती है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सावन के पावन महीने में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को इसी मार्ग से होकर गुजरना होता है। सड़क की जर्जर हालत और उबड़-खाबड़ पत्थरों के कारण नंगे पांव चल रहे भक्तों को चोटें लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें