फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैनरों से अटे शहर के के प्रमुख चौक-चौराहे

Mon, 30 Mar 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बैनरों से ढंका कैथल का कमेटी चौक।
विज्ञापन
कैथल। जिले के प्रमुख चौक-चौराहे इन दिनों बैनरों और पोस्टरों से अटे हुए नजर आ रहे हैं। खासकर पिहोवा चौक, वाल्मिकी चौक, कमेटी चौक और छोटू राम चौक पर बड़ी संख्या में बैनर लगाए गए हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना अनुमति लगाए गए बैनरों को तुरंत हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

शहर के लोगों का कहना है कि बैनर लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इसके बावजूद बिना किसी रोक-टोक के हर कोई अपने प्रचार के लिए चौक-चौराहों पर बैनर लगा रहा है।
कई बैनर राजनीतिक कार्यक्रमों, कोचिंग सेंटर और निजी आयोजनों के प्रचार से जुड़े हुए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि चिन्हित साइट के अलावा कहीं पर बोर्ड-होर्डिंग नहीं लगा सकते। चौक-चौराहों पर नियमों के खिलाफ लगे बोर्ड-होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें