फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव खरौदी में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब गंभीर

विज्ञापन
गांव खरौदी में गली में भरा पानी।
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव खरौदी में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब गंभीर रूप धारण कर चुकी है। गांव की फिरनी के साथ लगती नालियां पूरी तरह बंद होने से गंदा पानी गलियों और सड़कों पर फैल गया है। इससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि गंदे पानी से दुर्गंध फैलने के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से साफ नहीं की गई हैं। नालियों में मिट्टी, कचरा और गाद जमा होने से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। परिणामस्वरूप नालियों का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक है कि दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी कठिन हो गया है।
ग्रामीण गुरमेल सिंह, पाल सिंह, चांदी गुर्जर, भूराराम, रमेश कुमार, नरेश कुमार और साधु राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि गांव की निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव के तीनों जोहड़ निकासी न होने के कारण पानी से लबालब भरे हुए हैं जिससे नालियों का पानी आगे नहीं निकल पा रहा। पानी की निकासी बंद होने के कारण पूरे गांव में गंदा पानी जमा है और स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के लिए कई बार पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

विभाग से आदेश मिलने के बाद किया जाएगा समाधान
गांव के सरपंच कर्मजीत मान ने बताया कि जल निकासी की समस्या काफी समय से बनी हुई है और यह उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। जैसे ही विभाग से आवश्यक स्वीकृति और आदेश प्राप्त होंगे, गांव के सीवरेज और जोहड़ों की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

गांव खरौदी में गली में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें