फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीपल वाले चौक में लौटी रौनक, चेहरे खिले

Tue, 13 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण पीपल वाले चौक में फिर से रौनक लौट आई है। नगर पालिका की पहल और जनसहयोग से इस स्थान का कायाकल्प कर दिया गया है। अब यह चौक बुजुर्गों की बैठकों, सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक जुड़ाव का केंद्र बन गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में नगर पालिका ने इस चौक की व्यापक सफाई करवाई थी। इसके बाद वहां ब्लॉक बिछवाए गए और बैठने के लिए आरामदायक बेंच लगवाई गई हैं। इस चौक की विशेष पहचान बने पीपल के पुराने और विशाल पेड़ की छांव अब और भी सुकूनदायक हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रेम सैनी, भिशु चौधरी, सोहन सैनी, मित्र सेन, वीरेंद्र मदान, रामस्वरूप, अशोक वर्मा और संजीव वर्मा ने खुशी जताते हुए बताया कि पहले यहां पर नियमित सफाई नहीं होती थी, जिससे गंदगी का माहौल रहता था और यहां बैठना भी मुश्किल हो जाता था।

नगर पालिका के प्रयास से यह चौक फिर से जीवंत हो गया है। स्थानीय लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार जिस प्रकार से पेड़ों की पेंशन योजना चला रही है, उसी तरह इस ऐतिहासिक पीपल के पेड़ की भी पेंशन लगाई जाए। इससे न केवल इस पेड़ का संरक्षण हो सकेगा, बल्कि यह चौक आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक विरासत के रूप में सहेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की बैठकों से दिनभर यहां सामाजिक संवाद का माहौल बना रहता है। लोग पुराने किस्से, अनुभव और विचार साझा करते हैं, जिससे आपसी जुड़ाव और समझ मजबूत होती है। नगरवासियों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपेक्षा जताई है कि भविष्य में भी इस तरह के सार्वजनिक स्थानों का सुंदरीकरण और रखरखाव होता रहे, जिससे नगर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा दोनों बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें