फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दम तोड़ गया मजदूर बेटी ने दी मुखाग्नि

Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ऋषि नगर स्थित मध्य मार्ग में रहने वाले एक मजदूर की बीमारी के चलते मौत हो गई। इस मजदूर की मौत के बाद उसकी 13 वर्षीय बेटी ने जीवन रक्षक दल के सहयोग से पिता का अंतिम संस्कार करते हुए मुखाग्नि दी।

यह संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है। शुक्रवार को भी जरूरतमंद महिला के पति की मौत के बाद उसके पति का अंतिम संस्कार भी संगठन की ओर से करवाया गया। संगठन के प्रधान प्रवीन सेगा व समाजसेवी राजू डोहर ने बताया कि ऋषि नगर में गंगा देवी नाम की महिला रहती है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। करीब 15 दिन पहले ही उसके 45 वर्षीय पति सुनील शर्मा बीमारी हो गए थे। इसके बाद से ही वे चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह के समय उनकी बीमारी से मौत हो गई। चूंकि सुनील के पास दो बेटियां ही हैं, इसलिए उनकी बड़ी बेटी अर्चना ने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए उन्हें मुखाग्नि दी। राजू डोहर ने बताया कि पीजीआई से शव को कैथल लाने और संस्कार करने का सारा खर्च उनकी संस्था ने ही उठाया है। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें