कैथल। हरियाणा सब-जूनियर और जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियां) के लिए ज़िला कैथल टीम का चयन 16 नवंबर को नरडांचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरड़ में किया जाएगा। खो-खो संघ कैथल के प्रधान अलबाद सिंह राणा ने बताया कि चयनित टीम सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप (2025-26) में 29 और 30 नवम्बर को ज़िला भिवानी में भाग लेगी, जबकि जूनियर वर्ग की टीम 6 और 7 दिसम्बर को जिला कैथल में नीलम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
खो-खो एसोसिएशन कैथल के महासचिव बृषभान ने बताया कि सब-जूनियर और जूनियर ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ लाना अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सीमा इस प्रकार है: सब-जूनियर: 1 फरवरी 2012 को या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी, जूनियर: 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी। इस अवसर पर खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष बीरभान कादयान, कोच बलवान, अनिल दलाल, सुशील, सुरजीत सिंह, जोगिंदर मलिक, सतीश कुमार, रणदीप ढुल और सोहन लाल उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का चयन करेंगे। संवाद