संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्री बाबा श्याम परिवार सीवन की ओर से नगर में बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली। इसे को पूर्व विधायक बूटा सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे हारे के सहारे की जय... आदि लगाए।
निशान यात्रा बाबा नारायण दास मंदिर से शुरू हो कर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में पहुंच कर समाप्त हुई। निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के नारे लगाते हुए ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए जा रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से आत्म बल मिलता है। श्री बाबा श्याम परिवार बहुत ही नेक कार्य कर रहा है। नगर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, बाबा खाटू श्याम के दरबार की धार्मिक यात्राएं आदि का आयोजन श्री बाबा श्याम परिवार की ओर से समय समय पर किया जा रहा है। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों ने भाईचारा बढ़ता है और आपस में प्यार बना रहता है। आने वाले समय में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। श्री बाबा श्याम परिवार के संरक्षक मनोज गिरधर, प्रधान संजय सैनी ने बताया कि यह आयोजन फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में किया है। इसके साथ ही 16 मार्च को नगर के दशहरा मैदान में नौवां विशाल श्री श्याम संकीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भजन गायिका आरती शर्मा दिल्ली और भजन गायक हर्ष गोयल कुरुक्षेत्र बाबा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर सोनू सैनी, शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, प्रवीन मदान, जीत कामरा, संजू पंसारी, गोलू तनेजा व अन्य भक्त मौजूद रहे।