फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैठक में छाया रहा चोरी का मामला

Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ंकलायत। कलायत थाना परिसर में मंगलवार को नगर पालिका जन प्रतिनिधियों और समाजसेवी संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान पहलगाम की आतंकी घटना में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में कलायत शहर में चोरी की घटनाओं के खिलाफ फास्ट ट्रैक से ठोस कार्रवाई की मांग का मुद्दा भी मुख्य रूप से उठा। जन प्रतिनिधियों ने थाना प्रबंधक से चोरी की घटनाओं के संबंध में त्वरित संज्ञान लेने की मांग की। इससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चोरों की गतिशीलता क्षेत्र में बढ़ रही है वह गंभीर विषय है। अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने ने विश्वास दिलाया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें