फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आढ़तियों के लाइसेंस के मुद्दे का निकाला जाए समाधान’

विज्ञापन
विज्ञापन
नई व पुरानी अनाज मंडी में लाइसेंस की समस्या पर एक बार फिर से समाधान निकलने की उम्मीद जगी है। सीए मार्केटिंग बोर्ड ने विधायक लीला राम को आश्वासन दिया है कि अगले पंद्रह दिनों तक इस मसले का कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। विधानसभा चुनाव में किए गए आढ़तियों से अपने वायदे को पूरा करने के लिए विधायक ने भी पूरा जोर लगा दिया है। दूसरी ओर आढ़तियों द्वारा इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा चुुकी है।
विज्ञापन

नई व पुरानी अनाज मंडी में तीन सौ से अधिक आढ़तियों के लाइसेंस लंबित हैं। ये लाइसेंस ऐसी दुकानों पर बने हुए हैं, या तो वे मंडी की हद से बाहर हैं, या फिर एक दुकान पर एक से ज्यादा लाइसेंस बने हुए हैं। पिछले छह साल से यह मुद्दा आढ़तियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विधायक बनने से पहले भाजपा प्रत्याशी रहे लीला राम ने आढ़तियों को आश्वासन दिया था कि मंडी के आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी, उनके लाइसेंस रिन्यू करवाए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल 2021 तक ये लाइसेंस रिन्यू करवाए गए। अब पिछले सप्ताह अधिकारियों की ओर से इंकार के बाद मामला सीएम दरबार तक पहुंचा। वहां से भी नियमानुसार लाइसेंस रिन्यू होने की बात पर आढ़तियों को निराशा हाथ लगी थी और दो सौ से अधिक आढ़ती कोर्ट की शरण में जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसी बीच विधायक लीला राम ने शनिवार को फिर से मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक यह बात पहुंचाई और आढ़तियों की समस्या के समाधान का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि आढ़ती कई दशकों से इन दुकानों में काम कर रहे हैं। अब यदि लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए तो उनके रोजगार पर असर होगा और साथ ही असर होगा, कम से कम एक दुकान पर जुड़े चालीस लोगों के रोजगार पर।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली हरी झंडी के बाद मार्केटिंग बोर्ड के सीए विनय यादव ने विधायक को आश्वासन दिया कि अगले पंद्रह दिनों में इस मसले का कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।
मार्केट कमेटी सचिव रोशन लाल ने कहा कि अभी उनके पास कोई आधिकारिक निर्देश नहीं है।
विधायक लीला राम ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अगले पंद्रह दिनों में इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने आढ़तियों की समस्या के बारे में पहले मुख्यमंत्री महोदय व बाद में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया था। उम्मीद है कि आढ़तियों की समस्या का शीघ्र समाधान होगा।
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने कहा कि विधायक लीला राम ने आश्वासन दिया है कि अब पंद्रह दिनों में समाधान की उम्मीद है। लेकिन आढ़तियों ने कोर्ट से भी उम्मीद है। जल्द ही वहां से स्टे मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें