फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर नहीं गुजरेंगी बेघरों की सर्द रातें, रैन बसेरे में दिए जाएंगे बिस्तर के साथ कंबल भी

Fri, 21 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सिरटा रोड के रैन बसेरे का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। धीरे-धीरे अब सर्दी का सितम बढ़ेगा। सड़कों पर बे-घर लोगों के लिए सर्दी किसी आफत से कम नहीं होती, लेकिन राहत की बात ये है कि उनकी सर्द रातें अब खुले आसमान के नीचे नहीं गुजरेंगी। नगर परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन पर एक और रैन बसेरा बनाने की योजना बनाई गई है। जो दस बेड का अस्थाई तौर पर होगा। इसमें बेसहारा लोग आश्रय लें सकेंगे।

रेलवे स्टेशन पर बनाने का फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि स्टेशन के पास अक्सर बेसहारा लोग सड़कों और प्लेटफार्म के आसपास सर्दी से बचने के लिए अपनी रात गुजारते हैं। अधिकतर तो ऐसे होते हैं जिनके पास कंबल तक नहीं होता और जमीन पर लेटकर ही समय व्यतीत करते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के रैन बसेरा में ऐसे लोगों को बेड के साथ गर्म कंबल आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तर्ज पर रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे में सुविधाएं मिलेंगी।

शहर से तीन किमी दूर मुख्य रैन बसेरा : नगर परिषद की तरफ से सिरटा रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरे का भवन बनाया हुआ है। इसमें रजाई, कंबल और बेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन ये रैन बसेरा शहर से बाहर है और रेलवे स्टेशन- बस स्टैंड से करीब तीन किमी से अधिक दूर पड़ता है।

ऐसे में इतनी दूर जाने के लिए बेसहारा लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते। वैसे भी बेसहारा लोग रेलवे स्टेशन- बस स्टैंड के आसपास ही अपनी रात गुजारते हैं। नगर परिषद ने बस स्टैंड पर बस में गद्दे आदि बिछवा कर कंबल-रजाई की व्यवस्था करा दी गई है। जहां बेसहारा लोग अपनी रात काट सकते हैं। इसमें लाइट की व्यवस्था भी की गई है।

रैन बसेरों में आश्रय की व्यवस्थाएं पूरी : नगर आयुक्त

जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की तरफ से बे-सहारा लोगों के लिए रैन बसेरों में आश्रय की व्यवस्थाएं पूरी हैं। सिरटा रोड, बस स्टैंड के बाद अब रेलवे स्टेशन के पास अस्थाई रैन बसेरा बनाने की योजना है। लोगों से अपील है कि शहर में जहां भी कोई बेसहारा दिखे, उसे नगर परिषद के साथ लगते रैन बसेरे तक जरूर पहुंचाएं।
विज्ञापन




प्रशासन का अच्छा प्रयास : शिक्षाविद

शिक्षाविद डा. प्रधुमन भल्ला का कहना है कि सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। रात का तापमान गिरकर 16-17 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में सड़कों पर बेसहारा लोगों के लिए ठंड में रात काटनी मुश्किल है। नगर परिषद की तरफ से रैन बसेरों की संख्या में बढ़ोतरी एक अच्छा प्रयास है। बस स्टैंड के बाद रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरा होने से बेसहारा लोगों को राहत मिलेगी।

सिरटा रोड के रैन बसेरे का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें