फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी ने लोगों का हाल किया बेहाल, उमस से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
गर्मी से बचाव को लेकर कपड़े से मुंह ढक कर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Aarchive
विज्ञापन
कैथल। जिले में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना रहने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय गर्म थपेड़ों (लू) के कारण घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

केवल दिन ही नहीं बल्कि रातें भी बेहद गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं।

गर्मी से बचाव को लेकर कपड़े से मुंह ढक कर गुजरते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Aarchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें