फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली से भरी ट्रॉली में आग से फूले प्रशासन के हाथ-पांव

विज्ञापन
52-कैथल। अंबाला रोड पर रेलव फाटक के निकट तूड़ी के ट्राली में लगी आग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन मैदान में हैलीपेड बनाया गया था। उसके पास बस अड्डा से पहले रेलवे फाटक पर पराली से भरी ट्रॉली में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला दमकल अधिकारी व यातायात पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी व दमकल की गाड़ी की मदद से पराली को ट्रॉली से अलग करके आग पर काबू पाया। इस दौरान बस अड्डे की ओर से व अंबाला की ओर से आने वाले वाहनों का जमावड़ा लग गया। धुएं के कारण जाम की स्थिति बनी रही। बाद में दोनों विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर किसी तरह से यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें