फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शाम की आधे घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत

विज्ञापन
25 कैथल। पुराना बस स्डैंड से छात्रावास रोड पर शाम को बादल छाने का नजारा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कैथल। रविवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शाम को चार बजे करीब आधे घंटे तक बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। दिनभर गर्मी व उमस से मौसम में बदलाव रहा।
विज्ञापन

बारिश आने के बाद तापमान में उमस बढ़ी जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के बाद बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाए जिससे हवाएं चलीं। कुछ देर बाद तेज धूप निकलने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। पिछले दो दिनों से मौसम में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद बादल छाने से मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिला। अगले दो दिनों में बारिश होने से एक बार फिर से तापमान में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम में एक डिग्री की कमी आ सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब सोमवार, बुधवार और वीरवार को फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे आमजन के साथ-साथ फसल को भी फायदा होगा क्योंकि धान को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। काफी समय से जिले में जोरदार बारिश भी नहीं हुई है। इसलिए खेत बिना पानी खाली होने लगे हैं। किसान मौसम को देखते हुए फसलों की सिंचाई व यूरिया का इस्तेमाल करें।

25 कैथल। पुराना बस स्डैंड से छात्रावास रोड पर शाम को बादल छाने का नजारा। संवाद- फोटो : संवाद

25 कैथल। पुराना बस स्डैंड से छात्रावास रोड पर शाम को बादल छाने का नजारा। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें