फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सौंदर्यीकरण में जिले के फ्रांसवाला गांव के राजकीय मिडिल विद्यालय को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
109-कैथल। सौंदर्यीकरण में फ्रांसवाला गांव के राजकीय मिडल विद्यालय, कैथल जिला के प्रथम स्थान पान
विज्ञापन
कैथल। सरकार की ओर से प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि स्कूलों की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। इसी कड़ी में जिले के प्राइमरी, माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को चयनित भी किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़े।
विज्ञापन

खंड के गांव फ्रांसवाला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को हाल ही में जिले के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा की ओर से सौंदर्यीकरण के लिए किए गए निरीक्षण के आधार पर जिले का सबसे सुंदर और व्यवस्थित स्कूल घोषित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय के मुख्य अध्यापक विजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और गांव वासी बेहद उत्साहित हैं। विद्यालय में इस अवसर पर एक सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना हुआ है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने सूचित किया कि उनके विद्यालय को सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने मौलिक मुख्याध्यापक विजयकुमार, स्टाफ सदस्यों व ग्राम पंचायत सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मान्यता के पीछे पूरी टीम की मेहनत और बच्चों की सक्रिय भागीदारी है। स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता और नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में बच्चों के लिए पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, इनवेटर, साफ सुथरा खेल का मैदान, स्कूल परिसर में सुंदर पार्क, पीने के लिए आरओ का स्वच्छ पानी व साफ सफाई वाले शौचालयों की सुविधा है।
विद्यालय की दीवारों पर महापुरुषों के चित्र और उनके प्रेरणादायक संदेश लिखे गए हैं, जो विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। साथ ही, स्कूल परिसर में पौधारोपण कर हरियाली को भी बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए योग कक्षाएं, कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार तथा विशेष प्रेरणादायक सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। विद्यालय की साफ-सफाई और अनुशासन को देखकर आने वाले अतिथि भी प्रशंसा करते नहीं थकते।
मौलिक मुख्याध्यापक विजय कुमार ने कहा की इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत का पूरा सहयोग है। वहीं, विद्यार्थियों ने कहा कि उनका स्कूल सुविधाओं से भरपूर है और शिक्षक उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। वहीं स्कूल के विद्यार्थी स्काउटिंग की गतिविधियों में शिमला तारादेवी, व अन्य राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं स्कूल के खिलाड़ी हैंडबाॅल में राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओंं में हिस्सा लेकर पदक जीत रहें हैं।
इस उपलब्धि पर गांव के सरपंच गुरमीत सिंह, स्टार सदस्य, धर्मबीर सिंह, विनोद कुमार, रत्नपाल, सुरेंद्र कुमार, चेतन यादव व घनश्याम ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे गर्व से कह सकते हैं कि यह सरकारी स्कूल किसी निजी स्कूल से कम नहीं है, जहां के विद्यार्थी अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें