फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही बुजुर्गों का अपमान : विक्रम कसाना

Thu, 12 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम कसाना ने राज्य सरकार पर बुजुर्गों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने किसानों से 23 मार्च को पिपली (कुरुक्षेत्र) में आयोजित किसान जन क्रांति रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बुढ़ापा पेंशन के नाम पर बड़े बुजुर्गों को प्रताड़ित कर रही है। पेंशन में कटौती कर सरकार बुजुर्गों का अपमान कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कस्बे में स्थित भाकियू कार्यालय में आयोजित बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन कोई सरकारी खैरात नहीं, बल्कि बुजुर्गों की सम्मान राशि है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न शर्तें लगाकर पात्र बुजुर्गों की पेंशन काट रही है, जो अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं सुधरी तो तो भाकियू आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। बैठक में किसान नेता पिरथी कौल, रणबीर बरसाना, विक्रम दुसैन, बलिंद्र हजवाना, सतपाल पूंडरी, मोनी खेड़ी, सुमित बरसाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें