कैथल। जिले के एक गांव में भंडारे में प्रसाद खाने के लिए गई युवती लापता हो गई। युवती ने जाने से पहले जल्द वापस लौटने की बात कही थी। जब तीन घंटे के बाद भी वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की। युवती की माता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है।
पूंडरी थाने में दी शिकायत में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिन पहले उनके गांव में मंदिर में भंडारा था। उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी घर से यह कहकर चली गई कि वह भंडारे में प्रसाद खाने के लिए जा रही है। वहां से काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर लड़की को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रिश्तेदारों के पास भी फोन करके पूछा, फिर भी लड़की के बारे में पता नहीं लगा।
पूंडरी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में युवती की मां ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद