फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तापमान 40 डिग्री के पार, लू चलने का अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गर्मी के तेवर तल्ख हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेलि्सयस से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर अब लू चलने की बात कही है।  लोगों का कहना था कि मंगलवार की दोपहर सूरज की तपिश से बाहर निकलना दूभर हो गया। 

भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। सुबह आठ बजे के बाद भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी व उमस से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं। ज्यादा गर्मी होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसमें उपायुक्त ने आमजन को सावधानी बरतने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, अस्पतालों में उल्टी-दस्त, त्वचा और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी दोगुनी हो गई है। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष मित्तल ने त्वचा के मरीजों को सावधान रहने की हिदायत दी है। दूसरी ओर गर्मी के कारण दोपहर के समय में बाजार में रौनक घटने लगी है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी लोगों से परेशान हैं। सुबह से देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। बढ़ा तापमान आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


उधर, उपायुक्त प्रीति ने कहा इन दिनों गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ा है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें