फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो घंटे में बच्ची को परिजनों से मिलवाया

Sat, 04 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
फोटो  13, नाबालिग बच्ची को परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। थाना शहर पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए लावारिस मिली लगभग 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची को महज दो घंटे में उसके परिजनों से मिलवाया और सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को साकार किया। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे खिल गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन बाईपास, कैथल पर बच्ची लावारिस हालात में घूम रही थी, इसकी सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बच्ची घबराई हुई थी और अपने नाम व पता बताने में असमर्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ थाना शहर, इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एसआई राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। महज दो घंटे में बच्ची के माता-पिता का पता लगाया गया और उन्हें थाने बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके हवाले किया गया। परिजनों ने अपनी बच्ची को सुरक्षित लौटाने पर पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद किया। पूछताछ में आया कि बच्ची दशहरा मेला देखने के लिए घर से पैदल निकली थी, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वह सीवन बाईपास क्षेत्र में पहुंच गई थी। जब बच्ची परिजनों से मिली तो उसका चेहरा खिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें